SQL में डेटा को सही तरीके से स्टोर करने के लिए हर कॉलम का एक Data Type निर्धारित किया जाता है। यह यह तय करता है कि उस कॉलम में किस प्रकार का डेटा स्टोर होगा – जैसे कि संख्या, टेक्स्ट, या तारीख।
SQL में मुख्यतः तीन प्रकार के Data Types होते हैं:
इनका उपयोग नंबर स्टोर करने के लिए होता है:
डेटा टाइप | विवरण | उदाहरण |
---|---|---|
INT | पूर्ण संख्या | 100, -25 |
SMALLINT | छोटी संख्याएं | 255 |
BIGINT | बहुत बड़ी संख्याएं | 9876543210 |
DECIMAL(p,s) | दशमलव संख्या | 12.34 |
FLOAT | फ्लोटिंग पॉइंट नंबर | 25.67 |
उदाहरण:
CREATE TABLE Students (
ID INT,
Marks DECIMAL(5,2)
);
इनका उपयोग अक्षरों और शब्दों को स्टोर करने के लिए किया जाता है:
डेटा टाइप | विवरण | उदाहरण |
---|---|---|
CHAR(n) | फिक्स्ड लेंथ text | 'INDIA' |
VARCHAR(n) | वैरिएबल लेंथ text | 'MCAWALA' |
TEXT | लंबा टेक्स्ट | 'यह एक paragraph है' |
उदाहरण:
CREATE TABLE Courses (
CourseName VARCHAR(100),
Description TEXT
);
इनका उपयोग डेट और टाइम स्टोर करने के लिए किया जाता है:
डेटा टाइप | विवरण | उदाहरण |
---|---|---|
DATE | तारीख | '2025-05-14' |
TIME | समय | '13:45:00' |
DATETIME | तारीख + समय | '2025-05-14 13:45:00' |
TIMESTAMP | Unix टाइमस्टैम्प | '2025-05-14 13:45:00' |
CREATE TABLE Events (
EventName VARCHAR(50),
EventDate DATE,
EventTime TIME
);
SQL Data Types यह तय करते हैं कि आपके डेटाबेस कॉलम में कौन-सा डेटा आएगा। सही डेटा टाइप का चयन करने से performance और accuracy दोनों बेहतर होती है।